




सेंट सोल्जर छात्रों ने मनाया विश्व पुस्तक दिवस
ब्यूरो : किताबें मनुष्य की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं के सन्देश के साथ सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के स्कूलों द्वारा विश्व पुस्तक और कॉपीराट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ‘किताबों का हमारे जीवन में महत्व’ विषय पर एक आनलाइन लेखन मुकाबला करवाया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लेते हुए अपने विचार प्रकट किए। जिसमें छात्रों ने कहा कि यही समय है जब हम सलेबस के इलावा कुछ अलग से भी पढ़ सकते हैं। यह हमारी बोरीयत को दूर करने के साथ-साथ हमारा मनोरंजन भी करती हैं ओर हमारे ज्ञान भंडार को भी विशाल बनाती हैं। इस लिए हमें इस समय का सदोपयोग करते हुए अधिक-अधिक किताबें पढऩी चाहिए। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि लॉकडाउन में किताबें हमारे लिए बहुत बड़ा सहारा हो सकती हैं। यही वो समय है जब हम अपने-आप को वक्त दे सकते हैं ओर किताबें पढ़ सकते हैं ओर लॉकडाउन की बोरीयत तो रचनात्मक बना सकते हैं।







