




ब्यूरो : इस समय जब पूरी दुनिया कोविड- 19 से लड़ रही है। वही हमारे स्कूल के नन्हे मुन्ने फूल ना सिर्फ शिक्षा की तरफ ध्यान दे रहे बल्कि शारीरिक और मानसिक गतिविधियों में हिस्सा ले रहे है। नोबेल स्कूल में समय समय पर अलग अलग गतिविधियाँ कराई जाती है। जैसे इस शुक्रवार सॉर्ट आउट लेंटिल्स गतिविधि का आयोजन किया गया ताकि उनके मोटर स्किल्ल, फ़ाइन मोटर स्किल्स और आई हैण्ड को- ओनिशन का विकास हो सके । इस गतिविधि से बच्चों को अलग अलगदालों के रंग अकार ओर उनके नामो का भी ज्ञान हुआ। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के हमारे टीचर मिस चारु, मिस स्वीटी, मिस सुमन ने उनका हौंसला बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल के चेयरमैन प्रोफेसर कोछड़ ने बच्चों को इस तरह की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा इससे बच्चों में मनोबल भी बढ़ता है।







