Home Religious शुक्रवार लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे, धनलाभ, कार्य की अधिकता रहेगी, पढ़ें...

शुक्रवार लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे, धनलाभ, कार्य की अधिकता रहेगी, पढ़ें राशिफ़ल

ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरु यानि दैत्यगुरु माना जाता है। शरीर में यह कमर से नीचे तो वहीं कुंडली में भाग्य के कारक माने गए हैं। इनका रंग गुलाबी व रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी देवी माता लक्ष्मी हैं। वहीं इस दिन माता संतोषी और मां वैभव लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है।

मेष राशिफल
आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग मजबूत हैं । सम्पति के विवाद समाप्त हो सकते हैं । पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। वाहन खरीदने के लिए उपयुक्त समय है।

वृषभ राशिफल
अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाये रखें। परिवार में शांति बनाए रखने से लाभ होगा। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे। दिन मध्यम है।

मिथुन राशिफल
समय की अनुकूलता का आभास होगा।लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी। खर्च बढ़ेंगे।

कर्क राशिफल
आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग हैं। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कॅरियर में बदलाव आएगा। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच से परे काम होने से दुविधा में रहेंगे।

सिंह राशिफल
आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

कन्या राशिफल
व्यापार बदलने की जल्दबाजी न करें। निराशा कम होगी। समय की अनुकूलता का आभास होगा। खर्च की जगह लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

तुला राशिफल
जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना बनाये लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे। हर प्रयास को सफल बनाने की कोशिश करें, पैसों की हर स्थिति पर नजर बनाये रखें।

वृश्चिक राशिफल
आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश और लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधो में मधुरता आयगी।

धनु राशिफल
लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। लेकिन, भय भी बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे। विदेश जाने के योग बनेंगे।

मकर राशिफल
धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। लेकिन, सोचने समझने की शक्ति में कमी आयगी । माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा । विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं ।

कुंभ राशिफल
कार्यस्थल पर विवादों की सम्भावना है, उचित होगा आप संयम से काम लें। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। तनाव की स्थिति में अपना आपा न खोएं। सबकी बात सुनकर ही निर्णय लें।

मीन राशिफल
समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आज पुराने रोग उभरने की संभावना है।

जानें किस राशि की लोग कैसे होते हैं, प्रख्यात टैरो कार्ड रीडर रीटा छाछी से