Home Religious निधन संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट संत दिलावर सिंह ब्रह्म...

निधन संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट संत दिलावर सिंह ब्रह्म का, शिक्षा क्षेत्र में शोक की लहर, पढ़ें

बयूरो : आदमपुर स्तिथ संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट संत दिलावर सिंह ब्रह्म का 56 वर्ष की आयु के कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया है जिससे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। संत दिलावर सिंह ब्रह्म द्वारा यूनिवर्सिटी स्थापना को सदैव याद रखा जाएगा। इस मौके दोआबा सहित पंजाब के शिक्षा जगत से जुड़े लोगों, राजनीतिज्ञों, धार्मिक शख्सियतों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह कमी कभी पूरी नही हो सकेगी। विशेष तौर पर अकेली नेता सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने संत दिलावर सिंह ब्रह्म के निधन पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके सामाजिक कार्य कभी भुलाए नही जा सकते और उन्होंने कामना की कि प्रभु उन्हें आत्मिक शांति प्रदान करे तथा अपने चरणों में स्थान दे। उनके अंतिम संस्कार हेतु फिलहाल समय व स्थान निश्चित नही किया गया है।