




बयूरो : जालंधर शहर में वैसे तो 4 साल के हैं लेकिन वीरवार को सेंट्रल विधानसभा हलके की राजनीति उस समय गर्मा गई जब किसी समय सेंट्रल सीट से त्रिकोणीय मुकाबले में चुनाव हार चुके व मौजूदा पनसप चेयरमैन तेजिंदर बिट्टू ने सेंट्रल हलके अधीन आते वार्डो के पार्षदों से मुलाकात की जिसे सिरे शहर के डिप्टी मेयर व बिट्टू के खासम खास हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने सिरे चढ़ाया। दरअसल तेजिंदर बिट्टू कांग्रेस में खासी पैठ रखते हैं परंतु जहां एक बार ही वह चुनाव हार चुके हैं वहीं एक बार नॉर्थ हल्के से उनको टिकट देकर कांग्रेस ने काट दी थी और पूर्व मंत्री हेनरी के बेटे बावा हेनरी को दे दी थी। 2022 में चुनाव सिर पर है और सेंट्रल हलके की सियासत गरमा गई है। क्योंकि डिप्टी मेयर बंटी के माध्यम से केंद्रीय हलके के चार पार्षद जिनमें गुरनाम मुल्तानी, शमशेर खैहरा, मनदीप जस्सल व विजय दकोहा शुमार हैं ने बिट्टू से निजी तौर पर मुलाकात की तो वही जिला महिला कांग्रेस प्रधान जसलीन सेठी जोकि सेंट्रल हलके के अधीन आते वार्ड में ही पार्षद हैं, बिट्टू की खासी खास है। ऐसे में कहा जा सकता है कि तेजिंदर बिट्टू सेंट्रल हलके में मौजूदा विधायक बेरी के लिए आने वाले समय में मुसीबत बन सकते हैं।







