Home Education सेंट सोल्जर बी.पी.टी विभाग द्वारा तीसरे फिजियो स्प्लैश 2021

सेंट सोल्जर बी.पी.टी विभाग द्वारा तीसरे फिजियो स्प्लैश 2021

बिना दवाईयों फिजियोथरैपी से संभव है बहुत से ईलाज

ब्यूरो : सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) में फिजियोथरैपी विभाग द्वारा तीसरे फिजियो स्प्लैश 2021 का वर्चुअल आयोजन किया गया। जिसमें डॉ.थीअंग्रेजन सुब्रमनियम ने मुख्य अतिथि रहे जिनका स्वागत कॉलेज डायरेक्टर वीणा दादा द्वारा किया गया और वेबिनार की शुरुयात की गई। इस वेबिनार में 135 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। डॉ.सुब्रमनियम ने सभी को फिजियोथरैपी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि फिजियोथरैपी आज के समय में बहुत आधुनिक हो चुकी है और इसकी सहायता से कोविड के भी इलाज संभव है। साथ ही उन्होंने सेंट सोल्जर के बीपीटी विभाग के समय समय लगाए जाते कैंप, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की सराहना भी की। बी.पी.टी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.वरुण कालिया जो कि मुख्य वक्ता रहे उन्होंने एडवांस मैनेजमेंट ऑफ़ एडहेसिव कैप्सुलिट्स पर अपने विचार प्रस्तुत कर विशेष जानकारी दी और फिजियोथरैपी के आधुनिक उपकरणों द्वारा हर बीमारी का इलाज संभव है जिसे बिना दवाईयों के ही दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर विभाग के छात्रों साक्षी महर, डॉ.फिरोज, डॉ.दीपक, मनप्रीत और रमनप्रीत कौर ने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने फिजियोथरैपी रोल इन कोविड, फिजियोथरैपी में विभिन्न मैन्युअल थेरपी टेक्निक्स, बैकपेन में रोल ऑफ़ विभिन्न फिजियोथरैपी प्रोटोकॉल आदि विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किये। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कॉलेज के प्रयासों की सराहना करते हुए इस प्रकार के वेबिनार/सेमिनार्स को छात्रों की पढाई का एहम हिस्सा बताया। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा, लॉ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ.सुभाष शर्मा, को-एड कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मंजीत कौर, डॉ. नवनीत और डॉ. किरण रैन (बीपीटी लेक्चरर) और सभी शिक्षकों ने भाग लिया। अंत में डॉ.वरुण कालिया ने सभी का धन्यवाद किया।