Home Education HMV ने मनाया ‘अर्थ डे’

HMV ने मनाया ‘अर्थ डे’

ब्यूरो : हसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजीविभाग फिजिक्स के चंद्रयान विषनेट क्लब की ओर से प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता में ‘अर्थ डे’ मनाया गया। मुख्यातिथि के तौर पर आर.एम.एल कंसलटेंसी एंड फैब्रिकेशन के प्रेजीउँट तथा एमिटीसाइस टेक्नालोजी एंड फाउंडेशन के पूर्व ग्रेजीडेंट डॉ. ललित एम. भारद्वाज उपस्थित थे। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने उनका स्वागत किया तथा पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमारी धरती का संरक्षण करना अति आवश्यक है तभी हम आने वाली पीढ़ियों को रहने के लिए बेहतर स्थान दे पाएंगे फिजिक्स विभागाध्यक्षा सलोनी शर्मा ने अर्थ डे के बारे में जानकारी दी। डॉ. ललित ने छात्राओं को नई तकनीकों का इस्तेमाल कर चुनौतियों को अवसरों में बदलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओ को विभिन्न तकनीकों जैसे ग्रीन टेक्नालोजी, ग्रीन मटीरियल, ग्रीन उत्पादन एवं नैनोटेक्नालोजी की जानकारी देते हुए धरती को बचाने में इनके प्रयोग की बात की। उन्होंने छात्राओं को रिसर्च प्रोजेक्ट करने के लिए भी प्रेरित किया ताकि भारत नंबर 1 स्थान पर पहुंच सके। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग तथा पी.पी.टी प्रतियोगिता भी करवाई गई विभिन्न संस्थानों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। बॉटनी विभाग सेठा. नीतिका कपूर एवं कैमिस्ट्रीविभाग सेठॉ . वंदना ठाकुरनेनिर्णायकगण की भूमिका निभाई पीपीटीप्रतियोगिता में ईशाठाकुरप्रथम , गौरी जिवल द्वितीय , रेणुका तृतीय तथा साहिब ग्रीत कौर ने सात्वना पुरस्कार जीता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में किरनप्रीत कौर प्रथम हरलीन कौर द्वितीय तथा एकता व हार्यता ( संयुक्त ) तृतीय रहे। मुक्ता शान सात्वना पुरस्कार जीता। इस अवसर पर सुशील कुमार, डॉ. सिम्मी, अंकुश व डॉ. सुनील कुमार भी उपस्तिथ थे।