Home Punjab पंजाब : Weekend Lockdown लगेगा या नही, कल होगा फैसला, पढ़ें

पंजाब : Weekend Lockdown लगेगा या नही, कल होगा फैसला, पढ़ें

बयूरो : पंजाब में कोरोना मामलों में लगातार बढ़ौतरी के चलते पंजाब सरकार की तरफ से पिछले हफ्ते राज्य में सख्ती बढ़ाने को लेकर कुछ निर्देश जारी किए गए थे। इसी मामले मे पंजाब के कोरोना रिव्यू कमेटी की एक बैठक वीरवार को रखी गई है जिसमें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह सभी विभागों से इस संबंध में जानकारी हासिल करेंगे। सरकारी सूत्रों का कहना है कि पंजाब में बढ़ते केसों को देखते हुए इस हफ्ते वीकेंड लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसका फैसला वीरवार की बैठक में लिया जा सकता है। पिछले हफ्ते हुई रिव्यू बैठक में भी वीकेंड लॉकडाउन को लेकर चर्चा हुई थी लेकिन मुख्यमंत्री ने इस मामले को फिलहाल टाल दिया था। अब सूत्रों से पता चला है कि कोरोना के केसों में कमी न आती देख प्रशासन ने अब पंजाब में वीकेंड लॉकडाउन लगाने की तैयारी कर ली है। कल दोपहर को रखी गई बैठक के दौरान इस मसले पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।