




ब्यूरो : प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन अध्यक्षता में हंसराज महिला महाविद्यालय के वालंटियर्स ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ने की शपथ ली। एनएसएस, एनसीसी तथा विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने टीचर इंचार्ज के साथ टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग सदस्यों ने कोरोना के विरुद्ध जंग करने की शपथ ली। इस अवसर पर बोलते हुए प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने कहा कि एचएमवी हमेशा ही कोरोना से मानवीयता को बचाने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि एचएमवी ने कालेज में वैक्सीनेशन कैंप लगाकर टीका उत्सवभी आयोजित किया। संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर के निरीक्षण में बनी एक वीडियो भी इस अवसर पर रिलीज की गई जिसमें टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया है। डीन इनोवेशन एवं रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इस अवसर पर सलोनी शर्मा, उर्वशी मिश्रा, लैफि सोनिया महेन्दू, प्रदीप मेहता, डॉ. राखी मेहता, सविता महेन्दू, सुशील कुमार, ज्योतिका मिन्हास, लवलीन कौर, परमिन्द्रसिंह, डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, अल्का, ऋषभधीर, रवि मैनी, राजेश कुमार, विधूवोहरा एवं अरविन्द चंदी उपस्थित थे।







