




(पूजा मेहरा) : जालंधर के लिंक रोड पर स्थित मशहूर न्यू रूबी हस्पताल में रात हंगामा देखने को मिला। जब मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने हस्पताल के बाहर हंगाम करते हुए कहा की मरीज के इलाज में लापरवाही की गई है। जिस दौरान मौके पर थाना नंबर 7 के प्रभारी अपने पुलिसकर्मियों सहित पहुंचे। जानकारी अनुसार सिकंदरपुर के रहने वाले पासपोर्ट ऑफिस से रिटायर्ड अधिकारी 65 वर्षीय बलबीर सिंह चीमा अपने फेफड़ो के इलाज के चलते अस्पताल में आये थे जिस दौरान सिकंदर की मौत हो गई। मरीज के परिजनों ने बताया कि ऑक्सीजन का स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो गया था जिसके बाद ऑक्सीजन न मिलने के कारण बलबीर सिंह ने दम तोड़ दिया। मामला जानने के लिए डॉ. एसपीएस ग्रोवर से बात की गई तो उन्होंने कहा की अभी मै थोड़ा व्यस्त हु आपसे बाद में बात करुँगा। जैसे ही उनसे संपर्क होगा प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा।







