




ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कोर ग्रुप द्वारा मेयर जगदीश राजा द्वारा स्मार्ट सिटी के फंड में दुरुपयोग किए जाने के बयान पर नगर निगम कमिश्नर करनेश शर्मा से जालंधर के मेयर द्वारा निगम कमिश्नर के ऊपर लगाए गए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में धांधली के आरोप के बाद आज भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहर के प्रमुख कार्यकर्ताओं द्वारा निगम कमिश्नर से जवाब मांगने के लिए नगर निगम का दौरा किया गया। उन्होंने निगम कमिश्नर से मांग की कि नगर निगम के मेयर जगदीश राज राजा ने एक हिंदी समाचार पत्र मे गंभीर आरोप लगाए हैं कि स्मार्ट सिटी फंड का दुरुपयोग हुआ है एक ही काम के लिए ठेकेदारों को दोहरा भुगतान किया गया है।
नगर निगम कमिश्नर को कार्यकारी प्रमुख होने के नाते जनता को जवाब देने के लिए बाद्य हैं भाजपा जिलाध्यक्ष ने जालंधर के आयुक्त नगर निगम के मेयर द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए कहा है और उन्होंने कहा कि क्योंकि आयुक्त जनता का सेवक है और उसे सरकारी खजाने से खर्च किए गए प्रत्येक पैसे का जवाब देना पड़ेगा। निगम कमिश्नर के उपस्थित न होने पर उनके कार्यालय के शीशे पर अपने प्रश्नों को चिपका दिया गया।
इस उपरांत नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरचरण सिंह व मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत की गई। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित पूर्व विधायक मंत्री मनोरंजन कालिया, कृष्ण देव भंडारी, अनिल सच्चर, महेंद्र भगत, जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा, उपस्थित थे।







