




ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कोर ग्रुप द्वारा स्थानीय डिस्ट्रिक्ट फूड एंड सप्लाई अफसर को उनके ऑफिस में प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा नीले कार्डो में की जा रही धांधली एवं लाभार्थी लोगों के हितों के खिलाफ़ की जा रही गड़बड़ी के लिए ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने मांग की कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विधायकों और पार्षदों द्वारा अपने चहेतों को खुश करने के लिए जरूरतमंद लोगों के नीले कार्ड कटवा कर अपने चहेते लोगों को खुश करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करते हुए सरकारी अफसरों पर दबाव बनाकर नीले कार्ड बनाने में धांधली की जा रही है।
उन्होंने डिस्टिक फूड अफसर से मांग की कि जो बारकोड स्मार्ट राशन कार्ड बनाने में सरकारी अफसरों द्वारा उपयोग किया जाता है। उसे आज सत्ता पक्ष के विधायक और पार्षद अपने चहेतों को खुश करने के लिए उपयोग में ला रहे हैं और वह पिक एंड चूस करके यह बारकोड अपने चहेतों को मुहैया कराते हैं। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट फूड एवं सप्लाई अफसर से मांग की कि नीले राशन कार्ड बनाने में की जा रही गड़बड़ियों में शामिल लोगों पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मंत्री एवं विधायक मनोरंजन कालिया, कृष्णदेव भंडारी, विनोद शर्मा, महेंद्र भगत, जिला महामंत्री, भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा, उपस्थित थे।







