




बयुरो : कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को देखते हुए JEE की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले 18 अप्रैल को होने वाली NEET PG को COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए टाल दिया गया था। JEE (Mains) परीक्षा का पहला अटैम्पट 24 से 26 फरवरी 2021और दूसरा अटैम्पट मार्च में हुआ था। अप्रैल में होने वाली परीक्षा JEE (Mains) का तीसरा अटैम्पट महामारी की वजह से स्थगित कर दिया गया है। इस परिक्षा में लगभग छह लाख छात्र इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले हैं।







