




बयुरो : पंजाब के लुधियाना में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीसी ने शहर के दो एरिया को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर वहां लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। यह लॉकडाउन आज रात को तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा। लुधियाना में करोना के बढ़ते पॉजिटिव केसो को देखते हुए डीसी ने नए आदेश जारी किए हैं। इससे पहले 9:00 से 5:00 बजे तक नाईट कर्फ्यू लगाया गया था। जिसका असर ना होने पर डीसी लुधियाना ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बाकी क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि सभी नियमों का पालन करें।








