



ब्यूरो : पंजाब सरकार ने अहम फैसला लेते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के एग्जाम को लेकर आदेश जारी किया है। कोविड रिव्यू बैठक के दौरान CM कैप्टन अमरेंद्र सिंह इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे है। खबर आई है कि पंजाब में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 5वीं, 8वीं, व 10वीं क्लास के Exam नहीं लिए जाएंगे। इन क्लास के स्टूडेंट्स को बिना एग्जाम के अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा।







