Home Punjab जालंधर : भाजपा द्वारा तृणमूल कांग्रेस कि नेता सुजाता मंडल के खिलाफ...

जालंधर : भाजपा द्वारा तृणमूल कांग्रेस कि नेता सुजाता मंडल के खिलाफ डिप्टी कमिश्नर को सौंपा गया ज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी देश के किसी भी कोने में दलित समुदाय का अपमान सहन नहीं करेगी : सुशील शर्मा

ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में इंडियन तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता सुजाता मंडल खान द्वारा पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ शिकायत संबंधी ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी को सौंपा गया। इसमें मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक एवं मंत्री मनोरंजन कालिया, कृष्णदेव भंडारी, अनिल सच्चर, विनोद शर्मा, भगवंत प्रभाकर,व पूर्व मेयर सुनील ज्योति, जिला मीडिया प्रभारी अमित भाटिया, उपस्थित थे। भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल खान ने जो अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को भिखारी कहकर अपमानित करने वाली अत्यंत अपमानजनक और बहुत ही निंदनीय बयान दिया है, जो कि पश्चिम बंगाल ही नही पूरे देश के सभी अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को इरादतन अपमानित करने वाला बयान है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि हमारे देश के संविधान में देश के सभी नागरिकों के लिए सामाजिक एवं आर्थिक न्याय अफसरों में समानता और व्यक्ति की गरिमा व सम्मान की रक्षा की भावना सभी के लिए एक समान है। सुशील शर्मा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल खान द्वारा दिया ऐसा आपत्तिजनक तथा अपमानित करने वाला बयान बाबा साहब अंबेडकर द्वारा रखे गए लोकतंत्र गणराज्य की परिकल्पना के खिलाफ है। उसके खिलाफ इस संबंध में भाजपा जालंधर शहरी द्वारा केंद्रीय चुनाव आयोग तथा अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय योग के समक्ष शिकायत ज्ञापन दिया गया।