Home Punjab 101 साल की उम्र में हराया कोरोना को

101 साल की उम्र में हराया कोरोना को

रोज़ाना हम कोरोना के इतने नए पेशेंट मिले इतनों ने कोरोना से जंग हारी ऐसी खबरें पढ़ने और सुनने को मिल रही हैं । लेकिन आज हम एक ऐसे जालंधर निवासी से रू-ब-रू करा रहे हैं जिन्हों ने 101 साल की उम्र में कोरोना को हरा दिया। जालंधर हाइट्स निवासी कर्म कौर ने कोरोना हरा कर अस्पताल से डिस्चार्ज हो घर लौटे। कर्म कौर के पारिवारिक सदस्यों द्वारा दी जानकारी अनुसार कोरोना POSITIVE आने पर उन्हें गढ़ा रोड स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया। जहाँ डॉक्टरों की सलाह बाद उन्हें स्वस्थ में बेहतरी होने पर DISCHARGE कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार कोई और बीमारी न होने और अच्छा खाने के कारण बेहतर IMMUNITY होने पर ही कर्म कौर का इन्फेक्शन लेवल समय रहते कम हो गया। हालाँकि अगर बॉडी ज़्यादा एक्टिव नहीं है तो उसका कारण ऐज फैक्टर भी है। इस POSITIVE न्यूज़ के साथ भगवान से यही दुआ करते हैं की कर्म कौर को भगवान अच्छा स्वास्थ दें ताकि हमारे लिए वे प्रेरणा दायक बनी रहे।