



ब्यूरो : CBSE के बाद पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने भी अहम फैसला लिया है की 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा एक बार फिर से स्थगित कर दी गई है। जानकारी के अनुसार जब भी परीक्षा लेनी होगी तो स्टूडेंट्स को 10 दिन पहले इसकी सूचना दी जाएगी। बोर्ड ने यह फैसला पंजाब में कोरोना के बढ़ते केसों के कारण लिया है। राज्य में कोरोना के बढ़ रहे केसों को देखते हुए फिलहाल स्कूलों में परीक्षा लेना सही नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने भी आज ट्वीट करके जानकारी दी थी कि उन्होंने CBSE परीक्षा रद्द करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से अपील की थी।







