Home Education जालंधर : एनआईटी में बाबा साहेब को भेंट किए श्रद्धासुमन, पढ़ें व...

जालंधर : एनआईटी में बाबा साहेब को भेंट किए श्रद्धासुमन, पढ़ें व देखें

ब्यूरो : डॉ. बी आर अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जालंधर में भारत रत्न भारतीय संविधान के वास्तुकार डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 130वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन भेंट करके मनाया। इस अवसर पर सुबह लगभग 10:30 बजे फैकल्टी, स्टाफ, छात्रों और संस्थान के निदेशक डॉ. ललित के अवस्थी, मुख्य अतिथि ने डॉ बी आर अम्बेडकर की प्रतिमा को फूल की माला अर्पित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. एस.के मिश्रा, डीन, डॉ. अनीश सचदेवा, डॉ.बी.एस सैनी, डॉ. सुभाष चंदर, संकाय सदस्य डॉ. रमेश के सनकरिया, डॉ. एल.पी सिंह, डॉ. सुमेर सिंह और अन्य संकाय सदस्य और कर्मचारी उपस्थित थे। समारोह के अंत में मिठाईयां बांटी गईं।