Home Punjab जालंधर : सुखबीर बादल ने बाबा साहेब की जयंती पर डिप्टी CM...

जालंधर : सुखबीर बादल ने बाबा साहेब की जयंती पर डिप्टी CM बारे की शहर में बड़ी घोषणा, जानें क्या

ब्यूरो : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने दलित वोट बैंक को साधने के लिए बड़ा ऐलान किया है। जालंधर में डाॅ. बीआर अंबेडकर चौक पर संविधान निर्माता बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कहा कि अगर अगले साल चुनाव के बाद पंजाब में अकाली दल की सरकार बनी तो डिप्टी CM दलित परिवार से होगा। जालंधर समेत पंजाब का पूरा दोआबा क्षेत्र राजनीति का गढ़ माना जाता है, ऐसे में सुखबीर बादल के इस ऐलान से दलित राजनीति में बड़ी हलचल पैदा हो गई है। सुखबीर सिंह बादल ने यह भी कहा कि सरकार बनने के बाद दोआबा में डॉ. बी.आर अंबेडकर के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। जिसके जरिए उनकी शिक्षाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।