Home Health जालंधर : कोरोना अटैक जारी, 500 से अधिक मिले मरीज, पढ़ें इलाके

जालंधर : कोरोना अटैक जारी, 500 से अधिक मिले मरीज, पढ़ें इलाके

बयूरो : शहर में कोरोना का अटैक लगातार जारी है। शुक्रवार को जिले में 500 से अधिक नए मरीज मिले। जानकारी अनुसार शुक्रवार को जिले में 500 से अधिक नए मरीज मिले जिसमे से 80 के करीब दूसरे जिलों से सम्बंधित है। वही 4 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। नए मिले मरीजो में अर्बन एस्टेट में 1 परिवार के 5 सहित जे.पी.नगर, न्यू दशमेश नगर, गांव सींचेवाल (शाहकोट) में 1 परिवारों के 4-4, सैंट्रल टाऊन में 1 परिवार के 3 तथा पॉश इलाके मास्टर तारा सिंह नगर, माडल टाऊन, सुभाष नगर, जसवंत नगर, राजा गार्डन, गांव नौली में 1 परिवारों के 2-2 सदस्य शामिल है।