


बयुरो : पंजाब सरकार द्वारा लगाए गए डेवलपमेंट टैक्स से परेशान व्यापारी आज सेंट्रल हल्के के विधायक रजिंदर बेरी से मिले। जहां इलेक्ट्रिकल ट्रेडस वेलफ़ेयर एसोसिएशन के प्रधान जॉय मलिक की अध्यक्षता में विधायक को बताया कि पहले नोटबंदी, GST, कोरोना से व्यापारी पहले ही बहुत तंगी में है।
अब उसके ऊपर से डेवलपमेंट टैक्स से हर व्यापारी को बहुत मुश्किल हो जाएगी। व्यापार तो पहले से ही बहुत मंदी के दौर से निकल रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार से अपील है कि इस टैक्स को जल्द से जल्द वापिस लिया जाए।
इस मौक़े पर संजीव पुसरी, सुरेश गुप्ता, संजीव तलवाड, सुरेश अग्रवाल, अखिलेश मेहता, दर्शन भल्ला, अमोल बहल, अमनदीप मोंगा, जीम्मी, पाली सरीन, दीपक बस्सी, सुनील गग, गुरु प्रताप सिंह, रॉबिन गुप्ता, चंद्र गुप्ता,अमित सहगल, अशोक गुप्ता, सुनील गग, अरुण देव मेहता, इशु भंडारी, भरत बहाल और अन्य मौजूद थे।







