Home Education HMV में शुरू हुए स्थापना दिवस के कार्यक्रम

HMV में शुरू हुए स्थापना दिवस के कार्यक्रम

ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय के 95वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आज आगाज हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में पहले दिन कालेज में औषधि उपवन का शुभारंभ किया गया। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने उपवन का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारत में उपलब्ध औषधिय बायोडायवर्सिटी का प्रयोग बहुत सी बीमारियों के इलाज में किया जाता है। उन्होंने कहा कि एचएमवी ने हमेशा ही सस्टेनेबलविकास की दिशा में काम किया है तथा इस दिशा में एचएमवी का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। बाटनी विभागाध्यक्षा डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि इस हर्बल गार्डन में 50 औषधिय पौधे लगाए गए हैं जिनमें करंज, गुरमर, हडजो, कैंफर, स्टीविया, अपराजिता, ऑलस्पाइस, इन्सुलिन, जैट्रोपा आदि के पौधे शामिल हैं। आने वाले समय में और पौधे इसमें शामिल किए जाएंगे। डीन अकादमिक डा. कंवलदीप कौर ने कई पौधे डानेट किए जिनमें न्याजबो, बेसिल, लैमग्रास, तुलसी आदि शामिल थे। खुशबूदार पौधों का रोपण स्कूल को-आर्डिनेटर मीनाक्षी स्याल तथा वाटनी विभाग की फैकल्टी डा. श्वेता चौहान, डॉ. नीतिका कपूर, हरप्रीत, डा. शुचि द्वारा किया गया। डी.डी पंत बोटानिकल सोसाइटी की इंचार्ज डा. नीतिका कपूर ने कहा कि इन पौधों का बड़ा महत्व है। इस अवसर पर राजिंदर कुमार व बेचन लाल भी उपस्थित थे, प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने बाटनी विभाग के प्रयास की सराहना की।