


ब्यूरो : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सेहत के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट खाम्ब्रा में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें प्रिंसिपल नीरज सेठी, अध्यापक मिस भारती, मिस सुमन, मिस सुप्रीत मुख्य वक्ता रहे। अध्यापिका मिस भारती ने सभी को विषय के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सेठी ने छात्रों को बताया कि विश्व स्वस्थ दिवस मनाने का मकसद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विषय में जानकारी देना है।
अगर लोगों में स्वास्थ्य प्रति जानकारी दी जाए तो बहुत सी बिमारियों को जड़ से ख़तम किया जा सकता है। सेठी ने कहा कि इस साल का स्वस्थ दिवस का थीम ‘स्वस्थ विश्व का निमार्ण’ है। यह तभी संभव है जब लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक होंगे। कोरोना काल के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता के बढ़ाने पर ज्य़ादा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने छात्रों को सेहत के प्रति जागरूक रहने ओर तंदरुस्त जीवन के लिए स्वस्थ खान-पान के लिए प्रेरित किया। अध्यपिका मिस सुमन, मिस सुप्रीत ने छात्रों को जानकारी देते हुए कहा कि नर्सिंग के छात्र होने के नाते यह उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह लोगों को उनकी सेहत के प्रति जागरूक करें।







