


ब्यूरो : सीटी ग्रुप ऑफइंस्टीट्यूटशन्स साऊथ कैंपस शाहपुर में ‘वर्ल्ड हैल्थ डे’ के अवसर पर सिविल अस्पताल के सहयोग से कोविड व संक्रमण से सुरक्षा हेतु टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए एक सामुहिक टीकाकरण मुहीम का आयोजन करवाया गया। इस मुहीम के तहत सिविल अस्पताल के अधिकारियों के यूनिटी हैल्थ ऑफिसर ( सी.एच.आँ ) डा. चेतना, ऑगज़ीलेरी नरसिंग मिडवाइफ (अ.एन.एम) नवदीप कौर व कंप्यूटर फैकिलटी (सी.एफ) दीपक सोढ़ी द्वारा इंस्टीट्यूट में अधिकारियों को कोविशील्ड दवा की पहली खुराक दी गई।
सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी व वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह ने सिविल अस्पताल के अधिकारीयों का धन्यवाद करते हुए कैंपस में आयेजित इस टीकाकरण मुहीम के लिए आभार प्रगट किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सीटी इंस्टीट्यूट पिछले साल से ही कोरोना महामारी से बचाव हेतु दिशा निर्देशों के बारे में जागरुक करवाता आया है।








