



बयूरो : जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन (JETWA) द्वारा विशेष तौर अपने सदस्यों के लिए कोरोना वैक्सीन कैम्प का आयोजन रविवार यानी 11 अप्रेल को किया जा रहा है जिसमे 45 वर्ष व उससे ऊपर सभी सदस्यों को इंजेक्शन लगवाया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए प्रधान जॉय मालिक ने कहा कि किसी सदस्य को मौके पर रजिस्ट्रेशन हेतु दिक्कत न हो इसलिए सदस्य उनके अतिरिक्त सुरेश गुप्ता, संजीव पुसरी, अखिलेश मेहता आदि को अपना आधार कार्ड पहले ही मुहैया करवा दें। इंजेक्शन लगवाने के समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान सदस्यों के अतिरिक्त दुकान पर काम करने वाले कर्मी जोकि 45 वर्ष या उससे अधिक है, को भी इस दौरान टीका लगवाया जा सकता है।







