Home Education स्किल्ड स्टूडेंट तैयार करने की तरफ आई.के.जी.पी.टी.यू. की एक और पहलकदमी

स्किल्ड स्टूडेंट तैयार करने की तरफ आई.के.जी.पी.टी.यू. की एक और पहलकदमी

– छात्रों की योग्यता बढ़ाने, उन्हें इंडस्ट्री के लिए तैयार करने के लिए फ़्यूल नामक संगठन के साथ समझौते पे हस्ताक्षर

ब्यूरो : आई .के . गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) की तरफ से फ़्यूल नामक संगठन (फ्रेंड्स यूनियन फार इंजीनियरिंग लाइव्स) के साथ एक एम. ओ. यू. पर हस्ताक्षर किए गए हैं! फ्यूल एक एन. जी. ओ. है जो कि एचडीएफसी बैंक के सहयोग से इंजीनियरिंग एवं प्रबन्धन के छात्रों में नौकरी क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष प्रोग्राम प्रदान करता है! एम.ओ.यू का उदेश्य आई.के.जी. पी.टी. यू. के छात्रों को हुनरमंद बनाना उन्हें इंडस्ट्री में काम सम्बन्धी सिखलाई प्रदान करना एवं उनकी नौकरी के साथ जुड़े हुनर को बेहतर समझने और बढ़ाने के लिए काम करना है। एम.ओ.यू पर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो (डॉ.) अजय कुमार शर्मा एवं फ्यूल संगठन के बाजीप्रभु देशबंधु की तरफ से हस्ताखर किये गए। कुलपति प्रो (डॉ.) अजय कुमार शर्मा ने इस मौके पर कहा कि पूरक विशेषज्ञता वाले दो प्रतिष्ठित संगठनों के बीच यह साझेदारी पारस्परिक रूप से लाभकारी होगी। उन्होंने आगे कहा कि यह सहयोग छात्रों के नौकरी संबंधी कौशल में गुणात्मक सुधार लाने में एक पहल कदमी है। वीसी डॉ. शर्मा ने आगे कहा कि यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्लेसमेंट में बीते सालों में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है और इस तरह के प्रशिक्षणों से प्लेसमेंट में आई. के. जी. पी.टी. यू. के छात्रों के चयन को और बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर ईजी. नवदीपक संधू, उप निदेशक (कॉर्पोरेट रिलेशन और अलमुनि आई.के. जी पी टी यू) ने कहा कि (फ्रेंड्स यूनियन फार इंजीनियरिंग लाइव्स) फ़्यूल संगठन एक विश्वसनीय गैर-लाभकारी संगठन है जो पूरे भारत में छात्रों को कैरियर मार्गदर्शन और कौशल प्रदान करता है। फ़्यूल संगठन को अत्यधिक प्रतिष्ठित अशोक फैलोशिप प्राप्त हुई है जो सामाजिक मुद्दों के लिए उनके अनुकरणीय समाधान के लिए अग्रणी सामाजिक उद्यमियों को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी फ़्यूल संगठन के सहयोग के साथ छात्रों के लिए रोजगार योग्यता में सुधार के लिए एक रोडमैप विकसित करेगी जैसे कि सिखलाई, भविष्य के हुनर विकास, पर्सनालिटी डेवलपमेंट इत्यादि। उन्होंने कहा कि मनोविज्ञान / स्किल टेस्ट और काउंसलिंग के आधार पर कौशल विकास, शिक्षा और उद्यमिता पर छात्र की मैपिंग भी इस संस्था के सहयोग से की जाएगी। इस अवसर पर डॉ. एस.एस वालिया, वित्त अधिकारी, डॉ. हितेश शर्मा, सहायक प्रोफेसर और डॉ. मृगेन्द्र बेदी, सहायक निदेशक (कॉर्पोरेट रिलेशन और अलमुनि उपस्थित थे।