Home Sports जालंधर : ‘राजा’ ने प्रकृति व खेल प्रेमी ‘प्रजा’ को दिया ‘पार्क’...

जालंधर : ‘राजा’ ने प्रकृति व खेल प्रेमी ‘प्रजा’ को दिया ‘पार्क’ में यह तोहफा, जानें क्या, पढ़ें व देखें

बयूरो : छोटी बारादरी स्तिथ सभी सिविल व पुलिस प्रशासन के घरों के बीचों-बीच बने पार्क में मंगलवार को शहर के मेयर राजा ने एक ऐसा तोहफा प्रकृति व खेल प्रेमियों को दिया जिसकी सभी ने सराहना की। जानकारी अनुसार गत रविवार को निविया स्पोर्ट्स के वरुण मेहता ने ठीक CP व DC के घर के समक्ष स्तिथ पार्क में जहां जिम मशीन लगवाई वही मेयर राजा ने तोहफा देते हुए उसके ऊपर छतरी बनवा कर उसकी सुरक्षा व मेंटेनेन्स हेतु लाभ मुहैया करवाया। इस दौरान विशेष तौर पर मेयर राजा खुद पहुंचे। उनके अतिरिक्त पार्षद डॉ. जसलीन सेठी, गगन महेंद्रू, चंदर महेंद्रू, चेयरमैन मक्कड़ जी, सचिव विक्की कंसरा, केशियर गुरप्रीत बावा, राजीव मल्होत्रा, श्रीकंठ जज, शिव सोढ़ी, महेश कालिया, मुनीश दत्ता, लक्की मरवाहा आदि मौजूद थे। इस मौके पर SP ज्वैलर के टीटू जैन व डॉ. राज मल्होत्रा को जन्मदिन के उपलक्ष्य में मेयर जहदीश राज राजा ने शुभकामनाएं दी।