Home Health जालंधर : कोरोना अटैक जारी, फिर इतनी बड़ी मात्रा में आए नए...

जालंधर : कोरोना अटैक जारी, फिर इतनी बड़ी मात्रा में आए नए मरीज, आधा दर्जन से अधिक ने तोड़ा दम

ब्यूरो : जालंधर में कोरोना मरीजों का अटैक लगातार जारी है। सोमवार को जिले में करीब 400 मरीज नए मिले जिसमे से कुछ दूसरे जिलों से सम्बंधित है। वही 7 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। नए मिले मरीज पॉश इलाके गुरु तेग बहादुर नगर, अर्बन एस्टेट फेज-2, रामा मंडी, ग्रीन एवेन्यू, तूर एन्क्लेव, न्यू जवाहर नगर, बसती गुजा, कबीर नगर, नूरपुर कॉलोनी, गुरु अमरदास नगर के 1 परिवारों के 2 या 3 सदस्य शामिल है। इसके अतिरिक्त नए मरीज पॉश इलाके जे.पी.नगर, कबीर नगर, शक्ति नगर, पक्का बाग, पंजाबी बाग, बूटा मंडी, गोपाल नगर, फतेहपुरा, पुलिस लाइन, न्यू हरगोबिंद नगर, मास्टर तारा सिंह नगर, गोल्डन एवेन्यू आदि इलाको से सम्बंधित है।