


बयूरो : शहर में कोरोना का अटैक लगातार जारी है। शनिवार को शहर में 497 नए मरीज मिले जिसमे से 28 दूसरे जिले से सम्बंधित है। वही 4 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। नए मिले मरीजो में अर्बन एस्टेट के 1 परिवार के 5 सदस्य शुमार है। वही 2 अन्य जगहों के 1 परिवार के 3-3 सदस्य पॉजिटिव पाए गए है। इसके अतिरिक्त नए मरीज पॉश इलाके मोता सिंह नगर, मॉडल टाउन, डिफेंस कॉलोनी, शहीद उधम सिंह नगर, आदर्श नगर, लाजपत नगर, न्यू जवाहर नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, सूर्य एन्क्लेव, भाई दित्त सिंह नगर, कृष्णा नगर, अर्जुन नगर, मोहल्ला गोबिंदगढ़ आदि से सम्बंधित है।







