Home Education HMV के एन.एस.एस. यूनिट ने मनाया पोषण पखवाड़ा

HMV के एन.एस.एस. यूनिट ने मनाया पोषण पखवाड़ा

ब्यूरो : हंसराज महिलामहाविद्यालय जालंधर के एन.एस.एस. यूनिटकी ओर से प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के मार्गदर्शन अधीन पोषण पखवाड़ा मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा – निर्देशानुसार किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व को प्रतिपादित करना रहा। इस अवसर पर एन.एस.एस. वालंटियर्स ने पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए वीडियो प्रतियोगिता में सहभागिता की एवं अपने मूल्यवर्धक विचार प्रस्तुत कर जन – जन को जागरूक करने का प्रयास किया। इस प्रतियोगिता में कु. गुरविन्दर कौरप्रथम, कु. इशप्रीत कौर द्वितीय और कु. हरमनप्रीत कौस्तृतीयस्थान पर रही। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने प्रतिभागी एवं विजित छात्राओं को बधाई दी एवं प्रोत्साहित किया। उन्होंने एन.एस.एस. यूनिट को इस प्रयास हेतु बधाई दी। उन्होंने कहा कि वास्तव में आज के समय पोषण व कुपोषण के प्रति लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन निश्चय ही कुपोषण को समाप्त कर पोषण की ओर अग्रस रहोंगे। इस अवसर पर एन.एस.एस. प्रोग्राम आफिसर वीना अरोड़ा, डॉ. अजना भाटिया, हरमनु पाल ने भी विजित छात्राओं को बधाई दी एवं उत्साहित किया निर्णायक की भूमिका पवन कुमारी, सहायक प्रोग्राम आफिसर एन.एस.एस. ने निभाई।