


फिंगर जिम है नई तकनीक : सीएओ रमनीक सिंह
ब्यूरो : डिप्स चेन के विभिन्न स्कूलों द्वारा नर्सरी, के.जी और प्रैप क्लास के नन्हें विद्यार्थीयों के हाथों की सटीक पकड़ एंव सुंदर लिखावट को प्रोत्साहित करने के लिए फिंगर जिम पेपर टेयरिंग एक्टिविटी करवाई गई। बच्चों ने अपनी कल्पना को साकार करते हुए रंग बिरंगे कागों को छोटे छोटे टुकड़ों में काटा और उन्हें बेहद सफाई से तस्वीरों पर चिपकाया। डिप्स संस्थान के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सी.ए.ओ रमनीक सिंह ने इस गतिविधि के दवारा मनोवैज्ञानिक ढंग से नन्हें विदयार्थीयों को हाथों की सही क्रियाओं के बारे में बताया कि किस प्रकार उंगलियों की कसरत से लिखाई में सकारात्मक सुधार लाया जा सकता है। बिना थके एक सार लिखित अभ्यास के लिए उंगलियों और हाथों की कसरत आवश्यक है। डिप्स करोल बाग, दिलवा, नूरमहल, सुरानुससी, बेगोवाल, गिलजियां, कपूरथला उगगी एव अर्बन एस्टेट में प्रिंसिपलज के दिशा निर्देशन में गतिविधि को मनोरंजक ढंग से करवाया गया। इस अवसर पर डिस संस्थान की सी.ई.ओ मोनिका मडोतरा ने कहा कि बच्चों के सर्वपक्षिय विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधिया सहायक होती हैं जो बच्चों में आत्मविश्वास का संचार करती हैं।







