

ब्यूरो : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल खाम्ब्रा ब्रांच के छात्रों ने अप्रैल फूल को अप्रैल कूल बनाने के सन्देश के साथ मनाया। प्रिंसिपल रुपिंदर कौर के दिशा निर्देशों पर छात्र ने कूल बनने के साथ साथ घरों में पौधे लगाकर उनकी संभाल करने का प्रण लिया। छात्रों संचिता, मनन सिंह, समर अहीर, शैरी मान, सोनाक्षी, एल्विन आदि ने हाथों में “प्लांट व ट्री एंड मेक अप्रैल कूल, नो अप्रैल फूल राधर अप्रैल कूल, अप्रैल कूल नॉट अप्रैल फूल” के पोस्टर्स पकड़ कर इस दिन को अलग ढंग से मनाने का सन्देश दिया। प्रिंसिपल रुपिंदर कौर ने छात्रों के इस नय प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि इस दिन एक दूसरे को फूल बनने की बजाय प्लांट्स लगा कर एनवायरनमेंट को ग्रीन और कूल बनाया जाए और सब के चेहरों पर ख़ुशी लाई जाए।







