

ब्यूरो : सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस साऊथ कैंपस शाहपुर कैल्विन क्लेन एंड टॉमी हिलफिगरनामक मशहूर फैशन लाइफस्टाइल ब्रांडों ने पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करवाया। यह प्लेसमेंट एम.बी.ए, बी.बी.ए, एच.एम, एफ.डी, आर्ट्स, मास कम्युनिकेशन पास करने वाले विद्यार्थिओं के लिए करवाई गई।
इस में एन.आई.टी जालंधर, ए.पी.जे कॉलेज, जी.एन.डी.यू जालंधर, पी.सी.टी.ई बद्दोवाल, सीटी ग्रुप शाहपुर और मकसूदा, बाबा फरीद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और मॉडर्न ग्रुप ऑफ कॉलेजों जैसे विभिन्न कॉलेजों के 129 छात्रों ने भाग लिया। जिस ग्रुप डिस्कशन राउंड के बाद विद्यार्थिओं को शॉर्टलिस्ट किया गया। पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव करवाने वाली कंपनी के अधिकारियों अमित और चेतना लल्ली ने छात्रों को कंपनी और नौकरी प्रोफाइल के बारे में जानकारी दी।
सीटी ग्रुप के प्रबंध निदेशक, मनबीर सिंह ने कहा कि समूह छात्रों को ‘उद्योग के लिए तैयार’ बनाने के लिए उद्योग संचालित परिसर के लिए जाना जाता है और छात्रों के लिए विभिन्न मंच तैयार करता है। उन्होंने इस अभियान में भाग लेने वाले सभी छात्रों को बधाई दी और चयनित उम्मीदवारों को शुभकामना दी।







