Home Punjab प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने इंद्र प्रकाश अरोड़ा ने पूर्व सी.पी.एस के.डी भंडारी...

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने इंद्र प्रकाश अरोड़ा ने पूर्व सी.पी.एस के.डी भंडारी का किया धन्यवाद और लिया आशीर्वाद

बयुरो : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर सीनियर भाजपा कार्यकर्ता इंद्र प्रकाश अरोड़ा ने अपने साथियों राजकुमार कश्यप, बनारसी दास, भगत परसोत्तम, हैप्पी बाऊराम, सतीश कुमार गोगी सहित पूर्व सीपीएस एवं पूर्व विधायक जालंधर नॉर्थ के.डी भंडारी के निवास स्थान पहुंच उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पूर्व सी.पी.एस के.डी भंडारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है। जिसमें हर कार्यकर्ता को आगे आकर समाज सेवा करने का मौका मिलता है। पूर्व सी.पी.एस भंडारी ने इंद्र प्रकाश अरोड़ा को सम्मानित करते हुए पार्टी द्वारा उनको दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की बात कही। इस मौके पर इंद्र प्रकाश अरोड़ा ने पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की नुमाइंदगी करने वाले के.डी भंडारी सहित भारतीय जनता पार्टी की समूची लीडरशिप का धन्यवाद किया। जिन्होंने उन्हें सेवा का मौका दिया है।

इंद्र प्रकाश अरोड़ा ने कहा मैं पार्टी की सेवा में दिन-रात तत्पर रहूंगा। इस मौके पर पूर्व सी.पी.एस के.डी भंडारी ने कहा कि मुझे पूर्ण रुप से विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी की जिम्मेदारी संभालने वाला हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाता है। इस मौके पर पूर्व सी.पी.एस भंडारी ने सभी पदाधिकारियों को विनती की कि हम सभी का यह फर्ज बनता है कि हम अपने- अपने क्षेत्रों में लोगों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लोक हित में चलाई जा रही नीतियों के बारे में बताएं और साथ ही साथ इस बात का भी लोगों में जिक्र करें की पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किस तरह से केंद्र की नीतियों को आम नागरिकों तक पहुंचने नहीं दिया। पूर्व सी.पी.एस भंडारी ने कहा झूठ के वादों के सिर पर सत्ता में आने वाली कांग्रेस सरकार आज पूरे प्रदेश में हर मायने में फेल हो चुकी है। प्रदेश के लोग 2017 में हुई गलती के लिए आज दुखी है। भंडारी ने कहा कि पंजाब के लोग इस बार किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं करेंगे और 2022 में पंजाब के हित में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे ताकि पंजाब का विकास तरक्की खुशहाली बहाल हो।