Home Punjab जालंधर : JETWA ने रविवार को किया सदुपयोग, मार्किट को किया SANITIZE,...

जालंधर : JETWA ने रविवार को किया सदुपयोग, मार्किट को किया SANITIZE, पढ़ें व देखें

बयुरो : कोरोना वायरस के बढ़ते हुये प्रकोप को देखते हुये जालन्धर इलेक्ट्रिकल टेडरस वेलफ़ेयर एसोसिएशन ने सारी मार्केट में  रविवार की छुट्टी वाले दिन सेनीटाईजर किया ओर राह जाते लोगों को मास्क भी बाँटे। जिन लोगों ने मास्क नहीं पहने हुये थे। उनसे मास्क पहनने की विनती भी की और कोरोना से बचाव के लिये सरकार द्वारा जारी की हुई गाइडलाइंस की पालना करने के लिये भी विनती की। इस कार्यक्रम मे जालन्धर इलेक्ट्रिकल टेडरस वेलफ़ेयर एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव पुसरी, प्रधान जॉय मलिक, सुरेश गुप्ता, संजीव तलवाड, दीपक बस्सी, जिमी रतन, अमन मिडडा, भरत बहल,  दर्शन भला,  राजू हैप्पी, सुनील गग,  विक्की मलिक, गुरजीत सिंह,  सर्वश्रेष्ठ कुमरा ने भाग लिया।