Home Education सेंट सोल्जर छात्रों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी...

सेंट सोल्जर छात्रों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो : देश की आज़ादी के नाम अपनी जवानी करने और युवाओं के मागर्दर्शन शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स की मॉडल हाउस ब्रांच के छात्रों द्वारा शहीदी दिवस मनाया गया। इन्कलाब ज़िंदाबाद, बंदेमातरम, के नारों लगते हुए शहीदों को समर्पित पोस्टर्स बना नममस्तक किया। केसरी रंग की पगड़ियाँ, हाथ में तिरंगे पकड़, शहीदों को सलाम करते हुए छात्रों ने सपथ ली कि वह भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के मार्गदर्शन पर चलेंगे और आगे चलकर देश की सेवा करेंगे। प्रिंसिपल अनुराधा शर्मा ने कहा कि हम कभी भी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत को भुला नही सकते वह देश के सच्चे हीरो थे जिन्होंने हमे गुलामी से आजादी दिलवाई।