Home Punjab जालंधर : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मंदिर कमेटी के सहयोग से...

जालंधर : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मंदिर कमेटी के सहयोग से बांटे बैग

बयुरो : अपने समाज को साफ सुथरा रखना हर सभ्य नागरिक जिम्मेवारी होती है इसी मूल मंत्र को अपनाकर भारत सरकार देश वासियों के सहयोग की अपेक्षा करते हुए स्वच्छ भारत मिशन की शरुआत की थी जिसका हर तरफ स्वागत हुआ और सभी ने अपना योगदान भी दिया है। अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के रुप में और पर्यावरण को बचाने के लिए आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय जालंधर द्वारा एक बहुत ही अच्छा प्रयास किया गया जिसमें अजीत सिंह फाउंडेशन सोसायटी के सहयोग से जूट के बनाए हुए बैग शिव दुर्गा मंदिर डाकखाना वाली गली वार्ड नंबर 45 बस्ती गुजा जालंधर में मंदिर कमेटी के सहयोग से बाटे। स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार ने इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत किये गए कार्यों से लोगों को अवगत कराया और इस मिशन में जुड़ने के लिए प्रोत्साहन भी दिया। इस अवसर पर भारत विकास जालंधर दक्षिण के नवनियुक्त अध्यक्ष दविंदर अरोड़ा भारत विकास परिषद के सचिव मनीष धीर, कोषाध्यक्ष सुमित कपूर, समाज सेवक नीटू महाजन और मंदिर कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर सुनंदा योगेश मल्होत्रा ने पर्यावरण को बचाने के उपाय बताएं। दिनेश जैरथ अध्यक्ष आर्य समाज बस्ती गुजा ने पर्यावरण को बचाना है इसके लिए क्षेत्र वासियों को जागृत किया। मंदिर कमेटी के नव कुंद्रा बाबा जैरथ ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया कि उन्होंने इस पवित्र कार्य के लिए हमारे मंदिर को चुना है इसके लिए हॄदय से धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम के अंत में भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी पवन बस्सी ने जो कि इस मन्दिर के द्वारा किये जाने वाले सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है ने स्वच्छ भारत मिशन में शहर के लोगों से योगदान करने की अपील की।