Home Education इनोसैंट हार्ट्स के पांचों स्कूलों के विद्यार्थियों ने वर्चुअली मनाया ‘विश्व जल...

इनोसैंट हार्ट्स के पांचों स्कूलों के विद्यार्थियों ने वर्चुअली मनाया ‘विश्व जल दिवस’

ब्यूरो : इनोसैंट हार्ट्स के पांचों स्कूलों – ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड स्कूल एवं कपूरथला रोड स्थितस्कूलों में ‘विश्व जल दिवस’ वर्चुअली गतिविधियां करवा कर मनाया गया। विद्यार्थियों ने मानव जीवन में पानी की महावतातेहुए कई प्रकार के ‘ स्लोगन ‘ लिखे तथा लोगो तैयार किए ताकि लोगों में पानी की सहीसंभाल एवं पानीबचाव के लिए जागरूकता पैदा हो। विद्यार्थियों ने वीडियो के माध्यम से पानी की संभाल विषय पर अपने विचार कविताओं व स्पीच के जरिए प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए बहुत ही सुन्दर संदेश दिए। उन्होंने बताया कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए पानी तभी बचेगा जब हम वर्तमान समय में इसका इस्तेमाल सही ढंग से करेंगे एवं जल संरक्षक अभियान से जुड़ेंगे। इस प्रकार की गतिविधियां करवाने का उद्देश्य बच्चों में समाज के प्रति उनके काव्यों की जानकारी देना है, ताकि वे स्वयं भी संयम रहे व अपने आस – पास के लोगों में भी जागरूकता फैला सकें।