Home Punjab चोरों तस्करों को विधायक के सरक्षण के सामने पुलिस, व्यापारी व जनता...

चोरों तस्करों को विधायक के सरक्षण के सामने पुलिस, व्यापारी व जनता बेबस : अशोक सरीन हिक्की

पुलिस अधिकारी ने बताया चोर कैसे पकड़े संदिग्ध रेहड़ी वालों को पकड़ने पर नेताओ के फोन आते है

कर्फ़्यू के दौरान जालंधर मे आम जनता नही चोर सुरक्षित है : अशोक सरीन हिक्की

ब्यूरो : शहर के केंद्रीय विधानसभा के अंतर्गत आते फगवाड़ा गेट इलाक़े के व्यापारियों की दुकानो से निरंतर चोरी की घटनाओं मे बढ़ोतरी होने के मामले पर पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कर्फ़्यू के दौरान जालंधर मे आम जनता नही चोर सुरक्षित है क्युकी अपराधियों को पकड़ने मे विफल पुलिस लोगो के रोज बिना हेलमेट, सीट बेल्ट व मास्क के हज़ारों चालान काट रही है। जिसके चलते हर आदमी परेशान है। सरीन ने बताया की कुछ दिनो मे एक दर्जन से ज्यदा चोरिया केवल थाना तीन के इलाक़े मे हो गयी है जिसकी जानकारी व सी.सी.टी.वी फूटेज सभी उच्च-अधिकारियों के पास होने के बावजूद पुलिस आरोपियों को पकड़ने मे विफल हो गयी है। क्योकि उनको एक पुलिस अधिकारी ने बताया हम चोर कैसे पकड़े संदिग्ध रेहड़ी वालों को पकड़ने पर नेताओ के फोन आते है। जिसके चलते अपराधियों को पकड़ना बहुत मुशकिल हो गया है। सरीन ने कहा हमारे इलाक़े मे नशा तस्करी, गुंडागर्दी, गोलीबारी, चोरी की वारदात इसलिए हो रही है क्योकि चोरों तस्करों को विधायक का सरक्षण है जिसके सामने पुलिस, व्यापारी व जनता बेबस हो गयी है। क्योकि काजी मंडी रामा मंडी इलाक़े मे आम जनता असुरक्षित और सरेआम गैर-क़ानूनी कारोबार करने वाले असमाजिक तत्व दिन-प्रतिदिन मज़बूत होते जा रहे है। जिसकी वजह से अपना महानगर आपराधिक गतिविधियों की राजधानी बनता जा रहा है।