
ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर में प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के निर्देशन में “वर्ल्ड स्पैरो डे” का आयोजन किया गया। इस वर्ष की स्पैरो डे की थीम “आई लव स्पैरो” थी। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने कहा कि हमें अपने व स्पैरो के रिश्ते को मजबूत करना चाहिए तथा इस पक्षी की सुरक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए। एचएमवी के प्रांगण में पानी व दाने के कई कटोरे जगह- जगह रखे गए हैं। इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. कंवलदीप कौर, स्टाफ सचिव डा. सीमा खन्ना, ज्वाइट स्टाफ सचिव डा. अंजना भाटिया, रिसर्च प्रोमोशन सैल के इचार्ज डॉ. हरप्रीत सिह, डीन विद्यार्थी परिषद उर्वशी मिश्रा, स्कूल कोआर्डिनेटर मीनाक्षी स्याल, लखविंदर सिंह और रवि मैनी भी उपस्थित थे।







