
ब्यूरो : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मंडी रोड और आर.ई.सी ब्रांच की ओर विश्व जल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सरबजीत कौर मान, प्रिंसिपल रीना अग्निहोत्री के दिशा निर्देशों पर छात्रों ने घरों से पोस्टर्स बना कर पानी बचाने का संदेश दिया। छात्रों ने ‘जल है तो कल है, ‘सेव वाटर इट्स सेव यू’, ‘बी अवेयर, यूज वाटर विद्ध केयर’, ‘वाटर इज लाइफ, ट्रीट इट राइट’ इत्यादि सलोगन लिखकर जीवन में पानी का महत्व बताया। इस अवसर पर प्रिंसिपल मान, प्रिंसिपल अग्निहोत्री ने बच्चों को बताया कि पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार सहित जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में जल के महत्व की ओर लोगों की जागरुकता बढ़ाने के लिये पूरे विश्व भर में 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन जल के महत्व को जानने का और पानी के संरक्षण के विषय में समय रहते सचेत होने का दिन है। आज भारत और विश्व के सामने पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। धरातल पर तीन चौथाई पानी होने के बाद भी पीने योग्य पानी एक सीमित मात्रा में ही उपलब्ध है। अगर आज ना जागे तो कल बहुत देर हो जाएगी। उन्होंने सभी छात्रों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया।







