
ब्यूरो : सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शाहपुर कैंपस के सैंटर ऑफ करियर प्लैनिंग एंड काउंसिलिंग की ओर से बिजनेस मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों के लिए अमृतसर की हानी इंडस्ट्रीज के उद्यौगिक दौरे का आयोजन करवाया गया। इस उद्यौगिक दौरे में एम.बी.ए समेस्टर चार और बी.बी.ए चौथे समैस्टर के विद्यार्थी एवं फकैल्टी शामिल थे। महत्त्वपूर्ण बात यह है कि हानी इंडस्ट्रीज गुड़ का निर्यात करने के साथ – साथ कई तरह को भारतीय मसालों जैसी वस्तुओं का उत्पादन भी करती है। गौरतलब है कि कोविड -19 के बाद विद्यार्थियों के लिए पहली बार ऑफलाइन उद्यौगिक दौर का आयोजन करवाया गया था।
जिसमें बिजनेस मैनेजमेंट के छात्रों को उद्योग रणनीति की जानकारी भी दी गई। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर स्थित हानी इंडस्ट्रीज का यह प्लांट पर दुनिया में मौजूद ग्राहकों को सुविधा प्रदान करते हैं। वहीं छात्रों ने कहा कि आज उन्होंने भारतीय मसालों और खास कर गुड़ बनाने की प्रक्रिया सीखने के साथ ही उद्योग की बारिकियों को जाना। जो हमारा लिए भविष्य में बहुत मददगार साबित होगा। सीटी ग्रुप शाहपुर कैंपस के डायरेटर डॉ.जी. एस कालरा ने इस दौर के लिए हानी इंडस्ट्रीज का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह दौरा छात्रों के प्रेस्टिकल समय को बढ़ाने का काम करेंगे। जो उनके उद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहद आवश्यक है।







