


बयूरो : शहर में कोरोना दिन प्रतिदिन अपना प्रकोप फैला रहा है। रविवार को एक बार फिर से 400 के करीब नए मरीज मिले है जिसमे से कुछ अन्य जिलों से सम्बंधित है व आधा दर्जन संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। नए मरीज मिलना जहां चिंताजनक है वही लगातार संक्रमितों का दम तोड़ना सबसे अधिक परेशानी सिद्ध हो रहा है। आज मिले नए मरीज फिल्लौर, भोगपुर, जेपी नगर, आबादपुरा, मॉडल टाउन, अर्बन स्टेट, छोटी बारादरी, डीएवी कालेज आदि से सम्बन्धित है।







