Home Punjab जालंधर : मामला ‘कुत्ते’ के कत्ल का, दोषियों सहित मेयर राजा पर...

जालंधर : मामला ‘कुत्ते’ के कत्ल का, दोषियों सहित मेयर राजा पर भी हो कार्रवाई : अर्जुन त्रेहन

– आईपीसी की धारा 428, 429 की धारा अधीन बब्बू, उसके साथियों व मेयर जगदीश राजा को मिले सजा

बयुरो : सतनाम नगर में एक कुत्ते पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार देना ये एक निंदनीय घटना हैं इस मामले के सामने आने पर कुर्सी पर बैठे मेयर साहब को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ा आखिर एक कुत्ते को मार देना कोनसी बड़ी बात है?? लेकिन मैं बताना चाहूंगा की की एनिमल एक्ट के अंतर्गत किसी बेज़ुबान जानवर को मारना एक क्राइम है और आईपीसी की धारा 428, 429 की धारा के तहत गली के आवारा कुत्तों को मारना दंडनीय अपराध है इसमें सीधे 6 साल कैद की सजा है। शर्मिंदगी इस बात की है कि इस बारे थाना-2 में शिकायत दर्ज करवाई गई है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कि गयी है जानकारी अनुसार एनिमल एक्टिविस्ट डिंपल मल्होत्रा ने इलाके के ही बब्बू व उसके अन्य साथियों पर उक्त कुत्ते पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया हैै ,इलाकानिवासी इस घटना से सदमे में है। और इस घटना पश्चात दोषियों को सजा दिलवाने के लिए एकजुट है। उन्होंने बताया कि कुत्ते को लगभग सभी लोग रोटी-दूध डालते थे।भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के सह मीडिया संयोजक अर्जुन त्रेहन ने कमिश्नर पुलिस व् पीपल फ़ॉर एनिमल्स की चेयर पर्सन व् संसद श्रीमती मेनीका गाँधी से बबु व् उसके उक्त साथियो व् जालंधर शहर के मेयर जगदीश राजा पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की षिकायत दर्ज की है। अर्जुन ने कहा बे जुबान जानवर पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार देना ये एक निंदनीय घटना हैं और कहा जालंधर शहर के लोगो ने आवारा कुतो का मामला कई बार नगर निगम मेयर जगदीश राजा समक्ष उठाया पर नगर निगम मेयर जगदीश राजा गहरी नींद में सो रहे है जिस कारण यह काण्ड हुआ, अगर मेयर जगदीश राजा अपना कर्तव्य सही तरह से निभाते तो शायद ये काण्ड न होता। मेयर जगदीश राजा भी उस बे जुबान जानवर की हत्या के बराबर के हिसे दार है त्रेहन ने पुलिस कॉमिशनर से आईपीसी की धारा 428, 429 की धारा के तहत बब्बू व मेंयर जगदीश राजा पर कारवाई की मांग की है और कॉम्पलैन्ट का एक उतारा भारतीय पशु कल्याण बोर्ड को भी भेज दिया है त्रेहन ने कहा की अगर जल्द से जल्द कार्रवाई न हुई वे अन्य संघटनो के साथ सरको पर उतरेंगे और उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन काफी समझदार है कोरोना काल के चलते पुलिस प्रशासन सरको पर उतरने की नोबत न आने दे और जल्द से जल्द कार्रवाई करदे।