Home Punjab चानण एसोसिएशन ने मनाया ‘वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे’, PMG हॉस्पिटल की डॉ....

चानण एसोसिएशन ने मनाया ‘वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे’, PMG हॉस्पिटल की डॉ. सुरजीत कौर मदान ने की शिरकत, पढ़ें व देखें

बयुरो : स. रोशन सिंह मक्कड़- सरदारनी गुरबचन कौर मक्कड़ सोसाइटी के मार्गदर्शन में चानण एसोसिएशन फॉर एम आर चिल्ड्रन ने जालंधर अकादमी फॉर पेडरटिक्स की तरफ से ‘वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे’ मनाया गया। एसोसिएशन के चेयरमैन भूपिंदर सिंह मक्कड़ के दामाद पंकज शर्मा और बेटी नगमा मुख्य अतिथि के तौर पर बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित हुई। मौके पर उन्होंने संस्था के लिए नए ए सी, सैनिटाइजर, मास्क, थर्मामीटर आदि का सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और इन बच्चों के साथ मिलकर बहुत अच्छा लग रहा।उन्होने कहा कि हम जिंदगी भर इस संस्था और कार्य के साथ तन मन धन से जुड़े रहेंगे। उन्होने कहा कि हम जिंदगी भर इस संस्था और कार्य के साथ तन मन धन से जुड़े रहेंगे। जालंधर वासियों से अपील है कि इस नेक कार्य मे आगे आएं और सहयोग करें। कार्यक्रम का थीम डाउन सिंड्रोम के साथ व्यक्तियों का शसक्तीकरण करना रहा। विशेष रूप से डॉ. सरविन्दर सिंह, डॉ. नीरज महाजन ने बताया कि डाउन सिंड्रोम व्यक्ति सदा प्रसन्न रहते है, अगर यह गुण व्यक्ति में आ जाएं तो संसार नफ़रत का माहौल खत्म हो जाएगा। ऑक्यूपेशनल थेरपी, स्पीच थेरेपी, फिजिकल थेरेपी के साथ विकास किया जा सकता है। समय समय पर चिकित्सक के पास टेस्ट करवाने से कई समस्याओं से बचा जा सकता है। डॉ. चावला, डॉ. पंकज पॉल ने कहा कि हर बच्चे में टेलेंट होता है उसके टेलेंट पर काम कर उसे आगे बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. नवदीप छाबड़ा, डॉ.  जसविंदर सिंह बग्गा, डॉ. सुरजीत मदान, डॉ. गगन, डॉ. रोहित चोपड़ा हाज़िर थे।डाउन सिंड्रोम बच्चों भवनिश, जसजीत कौर, इशविन्दर, चमनदीप, हरमन, प्रणव ने इस अवसर पर केक काटा और कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रधान अमरजीत सिंह आनंद, महासचिव मनीष अग्रवाल ने बताया कि बच्चों के क्षमता होती है, जरूरत है सिर्फ मौके देने की। अवसर मिलने पर यह बच्चें कामयाबी हासिल कर लेते है। समाज मे सभी को चाहिए कि इन बच्चों को इंक्लूसिव वातावरण प्रदान करें ताकि इनकी स्वीकृति बड़े और समाज की गलत परम्पराओं को पीछे छोड़ सके। इस अवसर पर संस्था की तरफ से उपाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, नेशनल अवार्डी विवेक जोशी, राहुल मधोक, ओपिंदर कौर, बिंदु, सुखम आदि उपस्थित रहे।