Home Education सेंट सोल्जर छात्रों ने बताई वन महत्ता

सेंट सोल्जर छात्रों ने बताई वन महत्ता

बयुरो :  सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल लद्देवाली ब्रांच के छात्रों द्वारा जंगल की महत्ता के प्रति जागरूक करने के लिए विश्व वन दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल अमरीक सिंह के दिशा निर्देशों पर छात्रों ने घरों से जागरूकता पोस्टर्स/स्लोगन तैयार कर इसमें भाग लिया। छात्रों ने अपने पोस्टर्स/स्लोगन्स से पेड़ों न काटने, पानी बचाने, जंगलों की सुरक्षा के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने कहा कि जंगल एक ऐसा जीवित समुदाय होता है जिसमें विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु, पेड़-पौधे, कीट-पतंगे एक-दूसरे पर निर्भर होकर अपना जीवन बिताते हैं। प्रिंसिपल अमरीक सिंह ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए बताया कि पर्यावरणविदों की शिकायत है कि पिछले कुछ दशकों में जिस तरह से मनुष्य ने अपने लालच की पूर्ति के लिए जंगलों का वध करना शुरू किया है, उससे जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वॉर्मिंग, ग्लेशियर का पिघलना जैसी विकट समस्याएं बहुत तेजी से शुरू हुई हैं। अगर हमने अभी भी ध्यान नहीं दिया तो समस्त प्रकृति व जीव खतरे में पड़ जाएंगे।