


– समाजवादी पार्टी को 50 से ज्यादा तो बसपा को मिल सकती है सिर्फ 30 सीटें
– कांग्रेस का फिर होगा सुपड़ा साफ , प्रिंयका की अगुवाई में कांग्रेस को मिल सकती है सिर्फ 5 सीटें
बयुरो ( अभिनंदन भारती ) : उत्तर प्रदेश प्रत्येक राजनीतिक पार्टी के लिए अहम होता है। क्योंकि देश की सत्ता में इस प्रदेश का अहम हिस्सा होता है । लोकसभा की 80 सीटें और विधानसभा की 403 सीटें होने के कारण हर पार्टी यहां अपना दबदबा दिखाना चाहती है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को 4 साल पूरे हो गए हैं। सी – वोटर ने 4 साल पूरे होने पर सर्वे करवा कर लोगों से पूछा कि अगर आज चुनाव हो जाए तो किस पार्टी का डंका बजेगा। बेहद हैरानी वाले नतीजे सामने आए। अगर आज चुनाव होते है तो भाजपा को 280 से ज्यादा सीटें मिल सकती है और दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा फिर सत्ता पर काबिज होगी। दूसरे नंबर समाजवादी पार्टी रहेगी, जिसे 50 से 70 से बीच सीटें मिल सकती है। बहुजन समाज पार्टी का आधार भी लगातार यूपी में कमजोर पड़ रहा है और सी वोटर को सर्वे में बसपा को मात्र 30 सीटें दी गई है। सबसे बुरा हाल तो कांग्रेस पार्टी का है। प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस यूपी में पूरा जोर लगा रही है, मगर यूपी के लोगों को कांग्रेस की नीतियां पसंद नहीं आ रही हैं। कांग्रेस जिस तरह से खुद को मुस्लिम हिमायती पार्टी साबित करने में जुटी है, उससे उसका हिंदू वोट बैंक आधार पूरी तरह से खत्म हो रहा है। सी वोटर ने अपने सर्वे में कांग्रेस को महज 1 से 7 सीटें दी है और यह कांग्रेस के लिए बेहद बुरी स्थिति दर्शाती है। अगर यूपी में यही हाल रहा तो 2024 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस देश में भाजपा का किसी तरह का मुकाबला नहीं कर पाएगी।







