


बयुरो : मेयर जगदीश राज राजा के जन्मदिन पर जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी ने उनके आफिस जाकर केक कटवाया और शुभकामनायें भी दी। इस मौके पर बी एंड आर के चेयरमैन जगदीश दकोहा विशेष तौर पर मौजूद थे। एसोसिएशन के प्रधान जॉय मलिक ने मेयर जगदीश राज राजा के समक्ष फगवाड़ा गेट मार्कीट में आने वाली परेशानियों का मुद्दा भी उठाया। परेशानियों को लेकर मेयर ने भरोसा दिया कि फगवाड़ा गेट मार्कीट में आने वाली हर एक परेशानी को पहल के तौर पर हल किया जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि मार्कीट में स्ट्रीट लाइट्स जल्द नई लगवाई जाएंगी और जो खराब है उसे ठीक करवाया जाएगा। मेयर ने कहा कि मार्कीट की रोड पर सफेद लाइन्स भी लगवाई जाएगी ताकि दुकानदारों ओर ग्राहकों को वाहन खड़े करने के लिए कोई परेशानी न हो। इसके इलावा फगवाड़ा गेट मार्कीट में सफाई के लिए पक्के तौर पर एक सफाई कर्मी देने का भी भरोसा दिया गया है।इस अवसर पर प्रधान जॉय मलिक के इलावा एसोसिएशन के कैशियर अखिलेश मेहता, चीफ ऑर्गनाइजेशन सुरेश गुप्ता, सुनील गर्ग, करन पाठक, दीपक बस्सी, संजय तलवार व उप प्रधान पाली सरीन भी मौजूद थे।







