Home Punjab कैप्टन ने दिया कैबिनेट रैंक का आफर, सिद्धू ने ठुकराया, सिद्धू ने...

कैप्टन ने दिया कैबिनेट रैंक का आफर, सिद्धू ने ठुकराया, सिद्धू ने जो मांगा वो कैप्टन ने ठुकराया, आईए जानें कैप्टन ने क्या कहा और सिद्धू ने क्या मांगा

जालंधर। पिछले डेढ़ साल से राजनीति के अज्ञातवास में चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का अज्ञातवास लगता है अभी खत्म नहीं होने वाला है। बुधवार की कैप्टन व सिद्धू की मीटिंग को हालांकि कांग्रेसी नेता बेहद फुटफुल कह रहे हैं। मगर असलियत यह है कि जो सिद्धू मांग रहे थे, वो कैप्टन देने को तैयार नहीं और जो कैप्टन देना चाह रहे हैं, वो सिद्धू को मंजूर नहीं। यही कारण है कि 35 मिनट की मुलाकात में सिर्फ चाय पी गई और राजनीति की बजाय इधर उधर की चर्चा ज्यादा की गई। कैप्टन की ओर से जानबुझ कर सिद्धू के साथ फोटो वायरल की गई, ताकि कांग्रेसी वर्करों व आम जनता के बीच संकेत जाए कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक ठाक है। गोलमाल न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक कैप्टन चाहते थे कि सिद्धू दोबारा सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद संभाले। मगर यह सिद्धू के लिए थूक कर चाटने वाली बात हो जाती, क्योंकि कैबिनेट रैंक तो सिद्धू ने खुद ठुकराया था। सिधू चाहते हैं कि मजबूत पोर्टफोलियो यानि गृह मंत्रालय और कृषि मंत्रालय के साथ उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जाए। या फिर चुनावों के मद्देनजर उन्हें प्रदेश प्रधान का पद सौंपा जाए। मगर सिद्धू की इन दोनों ही मंशाओं पर कैप्टन ने हामी नहीं भरी है। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच रिश्तों की खटास अभी कायम है और आने वाले दिनों में यह टकराव पार्टी के लिए घातक हो सकता है।